BSNL ने दो धांसू प्री-पेड प्लान किए लॉन्च, 100 रुपये से कम है कीमत, मिलेगा 3GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Jul 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
BSNL launch rs 94 and rs 95 prepaid plans offers 3 gb data with free calling
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 94 रुपये और 95 रुपये है। उपभोक्ताओं को दोनों ही प्री-पेड प्लान में कॉलिंग की सुविधा के साथ 3 जीबी डाटा मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने 599 रुपये वाला प्री-पेड प्लान लॉन्च किया था।

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    BSNL का 94 रुपये और 95 रुपये वाला प्लान

    कंपनी के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई के यूजर्स को दोनों प्री-पेड प्लान में 3 जीबी डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को रोमिंग का लाभ दिया जाएगा। वहीं, इन दोनों प्री-पेड प्लान की वैधता 90 दिनों की है।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    फ्री-कॉलिंग मिनट खत्म होने पर देना होगा इतना चार्ज

    94 रुपये वाले प्लान के यूजर्स को फ्री-कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद लोकल के लिए एक रुपये प्रति मिनट और एसटीडी कॉल के लिए 1.3 रुपये प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। जबकि 95 रुपये वाले प्लान में लोकल कॉल के लिए प्रति सेकंड 0.02 रुपये और एसटीडी कॉल के लिए 0.024 रुपये का चार्ज देना पड़ेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें