प्री-पेड प्लान: 200 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा वाले पैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Mar 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Best Prepaid Plans with unlimited calling and data under Rs 200 from Jio Airtel Vodafone idea
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया - फोटो : amarujala

    जियो ने हाल ही में अपने प्लान के साथ लेबल लगाना शुरू किया है जिसका मतलब यह है कि जियो की वेबसाइट या माय जियो एप में जाते ही आपको पता चल जाएगा कि कौन-सा प्लान सबसे ज्यादा लोकप्रिय है और कौन-सा प्लान बेस्ट है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि जियो ने अपने प्लान में कोई बदलाव किया है। प्लान वही हैं लेकिन लेबल नए हैं। भारत में सबसे ज्यादा प्री-पेड यूजर्स हैं जो मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। तो यदि आप भी एक प्री-पेड यूजर हैं और किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए बहुत काम की है। इसमें हम आपको 200 रुपये से कम कीमत वाले Jio, Airtel और Vi के प्लान के बारे में बताएंगे।

    Airtel for demo
    Airtel for demo - फोटो : amarujala

    Airtel के 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान

    Airtel के पास भी 149 रुपये का एक प्री-पेड प्लान है जिसमें कुल 2 जीबी डाटा मिलती है, लेकिन इसमें वैधता 28 दिनों की मिलती है। इसमें भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग है। इसमें कुल 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान के तहत 30 दिनों के लिए फ्री में अमेजन प्राइम वीडियो की फ्री सर्विस मिलती है।

    Airtel
    Airtel - फोटो : amarujala

    Airtel के पास 179 रुपये का भी एक प्लान है जिसमें कुल 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इसमें कुल 300 SMS और 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में 2 लाख रुपये का भारती Axa जीवन बीमा भी मिलता है। एक अन्य प्लान 199 रुपये का है जिसमें 24 दिनों तक हर रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम वीडिया का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें