एपल का होमपॉड स्मार्ट स्पीकर हुआ बंद, पिछले साल ही भारत में हुआ था लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Mar 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Apple HomePod Smart Speaker Discontinued to Be Available Till Stocks Last
apple HomePod

    एपल ने अपने पहले स्मार्ट स्पीकर होमपॉड को बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने कहा है कि उसके HomePod स्मार्ट स्पीकर की बिक्री अब सिर्फ आखिरी स्टॉक तक ही होगी। इसके बाद कंपनी कोई नया होमपॉड नहीं बनाएगी। बता दें कि एपल ने होमपॉड स्मार्ट स्पीकर को साल 2018 में लॉन्च किया था और दो साल बाद भारत में आया था।

    भारत में होमपॉड की बिक्री के बाद एपल ने होमपॉड मिनी को स्मार्ट स्पीकर के तौर पर भारत में 9,900 रुपये में लॉन्च किया। अब एपल का कहना है कि सिर्फ होमपॉड मिनी पर ही ध्यान देना चाहती है इसलिए पुराने स्पीकर का प्रोडक्शन बंद किया जा रहा है। होमपॉडी मिनी को बंद करने की पुष्टि एपल ने भी आधिकारिक तौर पर कर दिया है।

    विज्ञापन

    Apple Homepod की स्पेफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एपल होमपॉड की लंबाई 7 इंच है। साथ ही बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए एपल-डिजाइन वूफर्स के साथ डीप बास दिया गया है। इसके अलावा लोगों को इस डिवाइस में छह माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलेगा, जिसके जरिए यूजर्स कमांड दे सकेंगे। इस होमपॉड में ए8 चिप भी दी गई है। वहीं, यह स्मार्ट स्पीकर ग्राहकों के लिए व्हाइट और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। Apple Homepod के अन्य फीचर्स यूजर्स को इस स्मार्ट स्पीकर में इंडियन इंग्लिश सिरी वॉइस का भी सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें