वनप्लस 9 सीरीज के साथ ही लॉन्च होगी वनप्लस वॉच, जानें संभावित फीचर
कंपनी एक साथ दो स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी जिनमें से एक को OnePlus कहा जाएगा और यह काफी हद तक ओप्पो स्मार्टवॉच की री-ब्रांडेड वर्जन होगी। दूसरी स्मार्टवॉच का नाम OnePlus Watch RX हो सकता है।

विस्तार
वनप्लस 9 सीरीज की लॉन्चिंग 23 मार्च को होने वाली है। 23 मार्च को तीन फोन लॉन्च किए जाने की संभावना है जिनमें वनप्लस 9, वनप्लस 9 प्रो और 9ई वर्जन शामिल हैं। अब कंपनी ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को लेकर भी कंफर्म कर दिया है कि OnePlus Watch को भी फोन के साथ 23 मार्च को ही लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी OnePlus ने ट्वीट करके दी है।
इससे पहले पिछले साल कंपनी ने फिटनेस बैंड लॉन्च किया था और इस साल कंपनी की पहली स्मार्टवॉच लॉन्च हो रही है। ट्वीट के साथ कंपनी ने स्मार्टवॉच की एक झलक भी दिखाई है जिसके मुताबिक वॉच के साथ सिलिकॉन बैंड और राउंड डिस्प्ले मिलेगी। कहा जा रहा है कि कंपनी एक साथ दो स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी जिनमें से एक को OnePlus कहा जाएगा और यह काफी हद तक ओप्पो स्मार्टवॉच की री-ब्रांडेड वर्जन होगी। दूसरी स्मार्टवॉच का नाम OnePlus Watch RX हो सकता है। इसमें राउंड डिस्प्ले मिलेगी।
इससे पहले इन दोनों स्मार्टवॉच को लेकर कुछ रिपोर्ट्स लीक हुईं थीं जिनमें कहा गया था कि दोनों स्मार्टवॉच ऑब्सडियन ब्लैक कलर में मिलेंगी। इसके अलावा स्मार्टवॉच में अलग से एक डार्क थीम मिल सकता है। इसमें अमोलेड डिस्प्ले भी मिल सकती है। वॉच में वर्कआउट फीचर्स मिलेंगे।
बता दें कि 23 मार्च को OnePlus 9 सीरीज की लॉन्चिंग हो रही है। OnePlus 9 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जिनमें OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9e शामिल हैं। आखिरी मॉडल एक किफायती फोन होगा। OnePlus 9 सीरीज के कैमरा के लिए कंपनी ने कैमरा मैन्यूफैक्चरर Hasselblad के साथ साझेदारी की है।
OnePlus 9 सीरीज के फीचर्स
अभी तक सामने आई जानकारियों के मुताबिक OnePlus 9 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फ्रंट में पंचहोल होगा। इसके अलावा फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसके साथ ऑटोफोकस सेंसर मिलेगा। OnePlus 9 Pro में 6.78 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिजॉल्यूशन QHD+ (3120x1440 पिक्सल) होगा और रिफ्रेश रेट 120Hz होगी।
- गूगल पर लग सकता है 36370 करोड़ का जुर्माना, प्राइवेट मोड में यूजर्स को ट्रैक करने का है मामला
- Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?
- एपल का होमपॉड स्मार्ट स्पीकर हुआ बंद, पिछले साल ही भारत में हुआ था लॉन्च
- ई-कॉमर्स नीति का मसौदा : डाटा का दुरुपयोग रोकने के लिए सेफगार्ड तैयार करेगी सरकार