500 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार रिचार्ज प्लान, मिलेंगे इतने फायदे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 16 Jun 2020 12:09 PM IST
best prepaid plans under rs 500 including jio airtel vodafone all you need to know in detail
data recharge plans - फोटो : pexels

    लॉकडाउन के दौरान अगर आप घर से काम कर रहे हैं और आपके प्लान का डाटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको यहां रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है। साथ ही इन सभी प्लान में आपको प्रतिदिन 2 से लेकर 4 जीबी तक डाटा मिलेगा। तो आइए तीनों कंपनियों के इन रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर...

    jio plan
    jio plan - फोटो : social media

    जियो का 401 रुपये वाला प्लान

    अगर आप जियो के ग्राहक हैं, तो आप अपने लिए इस रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं। आपको इस प्लान में प्रतिदिन तीन जीबी डाटा के साथ कुल 6 जीबी डाटा अतिरिक्त मिलेगा। साथ ही कंपनी आपको अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा आप मुफ्त में जियो प्रीमियम एप को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    AIRtel
    AIRtel

    एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान

    अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं, तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट है। आपको इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी आपको एयरटेल एक्सट्रीम, अमेजन प्राइम, जी5 और विंक म्यूजिक एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें