599 रुपये का प्लान: जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और BSNL कौन है बेस्ट

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास भले ही 4जी नेटवर्क नहीं है, लेकिन अपने 2जी और 3जी नेटवर्क से ही कंपनी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। पिछले साल ही जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने टैरिफ प्लान महंगे किए थे लेकिन एक साल बाद भी BSNL ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है। देश में BSNL इकलौती कंपनी है जो 200 रुपये से कम कीमत में 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा देती है। 599 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के साथ भी BSNL अन्य कंपनियों से काफी आगे है। आइए जानते हैं जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और BSNL के 599 रुपये वाले में से किसका प्लान बेस्ट है।

BSNL का 599 रुपये वाला प्लान
BSNL के इस प्री-पेड प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (प्रतिदिन अधिकतम 250 मिनट) की सुविधा है। इस प्लान में रोज 5 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही हर रोज 100 एसएमएस भी किए जा सकते हैं।

Jio का 599 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए कुल 3,000 मिनट्स मिलते हैं। इस प्लान के तहत रोज 100 SMS भेजे जा सकते हैं।