Moto G9 Power 8 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च, जानें इसके फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Dec 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Moto G9 Power Launch in India on 8 December 8 Company Confirms price and specifications
Moto G9 Power - फोटो : Motorolauk

    मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto G9 Power भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। Moto G9 Power की लॉन्चिंग आठ दिसंबर को दोपहर 12 बजे होने जा रही है। मोटोरोला इंडिया ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। Moto G9 Power की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। बता दें कि भारत से पहले Moto G9 Power यूरोप में लॉन्च हो चुका है।

    Moto G9 Power की संभावित कीमत

    अभी Moto G9 Power की भारत में लॉन्चिंग बाकी है। ऐसे में फोन की आधिकारिक कीमत के बारे में तो कोई अपडेट नहीं है, लेकिन यूरोप में इसे 199 यूरो यानी करीब 17,400 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। Moto G9 Power को इलेक्ट्रिक वॉयलेट और मेटालिक सेज कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Moto G9 Power की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में आपको स्टॉक एंड्रॉयड मिलेगा। इसमें 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto G9 Power का कैमरा

    Moto G9 Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Moto G9 Power की बैटरी

    मोटोरोला के इस फोन में 6000mAh की बैटरी है जो 20वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, NFC, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें