4 जीबी रैम और 21 मेगापिक्सल कैमरा, देखिए दमदार स्मार्टफोन

मीजू चीनी कंपनी ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन मीजू प्रो 6 (meizu Pro 6) लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,499 युआन (करीब 25,707 रुपये) है। इसमें 3 डी टच के साथ 5.2 इंच सुपर एमोलेड (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले, 10 कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32/64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। 21.6 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 4G LTE/ 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 2,560 एमएएच की है। एक नजर डालते हैं भारतीय बाजार में मौजूद 4 जीबी रैम वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर।

यू यूटोपिया
: इसकी कीमत 24,999 रुपये है। यूटोपिया फुल मेटल बॉडी के साथ है जिसमें एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.2 इंच डब्ल्यूक्यूएचडी (2560x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह 64 बिट्स 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। फोटोग्राफी के लिए इसमें सोनी का बनाया हुआ डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

वनप्लस 2:
इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 4G LTE/ 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, ए-जीपीएस और एनएफसी की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 3300 एमएएच की है। इसकी कीमत 24,999 रुपए है।