श्याओमी एमआई 5 भारत में लॉन्च, कीमत 24,999 रुपये

श्याओमी ने आखिरकार भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 (Xiaomi MI 5) लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के साथ ही भारत पहला बाजार होगा जहां चीन के बाहर श्याओमी एमआई 5 की बिक्री होगी।

इसकी कीमत 24,999 रुपये तय की गई है। भारत में यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 6 अप्रैल से शुरू होगी। यह 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ है। जिसकी डेंसिटी 428 पीपीआई है।

यह एड्रीनो 530 जीपीयू और क्वालकॉम के नवीनतम और सबसे दमदार स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ है। यह नैनो डुअल सिम सपोर्ट करता है। श्याओमी एमआई 5 MIUI 7 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है।