OTP Scam: ऑनलाइन बेड बेचने की कोशिश कर रहा इंजीनियर हुआ स्कैम का शिकार, खाते से निकले 68 लाख रुपये

देश में हर दिन स्कैम हो रहे हैं। हर दिन किसी-ना-किसी को चूना लगाया जा रहा है। ऑनलाइन स्कैम को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन सारी कोशिशें नाकाम हो रही हैं। अब बंगलूरू का एक इंजीनियर ओटीपी स्कैम का शिकार हुआ है। पुराने बेड को ऑनलाइन बेचने के चक्कर में बैंक अकाउंट से 68 लाख रुपये निकल गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बंगलूरू का एक 39 वर्षीय इंजीनियर अपने पुराने बेड को बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था। विज्ञापन डालने के बाद एक शख्स ने इंजीनियर को कॉल किया और कहा कि वह एक फर्नीचर स्टोर से बोल रहा है और वह बेड 15,000 रुपये में खरीदने के लिए तैयार है।

फर्नीचर स्टोर (ठग) वाले ने इंजीनियर को कॉल करके कहा कि यूपीआई पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है, इसलिए आप पहले मुझे 5 रुपये भेज दो ताकि अकाउंट चेक हो जाए। इंजीनियर ने कॉल करने वाले को 5 रुपये भेजे जिसके बाद उसने 10 रुपये रिटर्न किए। इसके बाद ठग ने इंजीनियर को 7,500 रुपये भेजे लेकिन दावा किया कि गलती से उसने 30,000 रुपये भेज दिए हैं।
- काम की बात: नेटवर्क होने के बाद भी नहीं मिल रही 5G की स्पीड, फोन में कर दें यह सेटिंग, रॉकेट हो जाएगा नेट
- कंप्यूटर से QR कोड कैसे स्कैन करें
- X Pay: अब एक्स से ही कर सकेंगे पेमेंट, बैंक अकाउंट की भी नहीं होगी जरूरत, लंबी है एलन मस्क की प्लानिंग
- New Update: Google Maps आप आपकी कार की माइलेज भी बढ़ाएगा, ऐसे करें एप में सेटिंग