Artemis-2: चांद के बेहद करीब से गुजरा आर्टेमिस-2, सामने आईं सांसें थमा देने वाली तस्वीरें
Artemis-2 Fly-by:
50 साल के लंबे इंतजार के बाद इंसान एक बार फिर चांद की दहलीज पर है। नासा के आर्टेमिस 2 मिशन ने चांद के बेहद करीब से गुजरते हुए ऐसी हैरतअंगेज तस्वीरें और वीडियो भेजी हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग है। इसमें चांद के गड्ढे और पहाड़ियां बिल्कुल साफ नजर आ रही हैं।

अंतरिक्ष की गहराइयों से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के विज्ञान प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। एलन मस्क ने नासा के आर्टेमिस-2 अंतरिक्ष यान का एक बेहद खास वीडियो साझा किया है, जिसमें ओरियन कैप्सूल चांद की सतह के बिल्कुल करीब से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन तस्वीरों में चांद की सतह इतनी स्पष्ट और विस्तृत दिख रही है, मानो कोई विमान बेहद कम ऊंचाई पर पहाड़ियों और खाइयों के ऊपर से उड़ रहा हो। इन तस्वीरों ने उन यादों को ताजा कर दिया है जब आधी सदी पहले इंसान पहली बार चांद के इतने करीब पहुंचा था।

40 मिनट का वो सन्नाटा और फिर 'कमबैक'
इस ऐतिहासिक मिशन के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब पूरी दुनिया की सांसें थम गईं। जब ओरियन कैप्सूल चांद के 'डार्क साइड' (वह हिस्सा जो पृथ्वी से कभी दिखाई नहीं देता) के पीछे पहुंचा, तो नासा के 'डीप स्पेस नेटवर्क' से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। यह 40 मिनट का ब्लैकआउट मिशन का एक रूटीन लेकिन सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा था। जैसे ही यान चांद के पिछले हिस्से से बाहर निकला और सिग्नल वापस आए, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मशहूर उद्यमी मारियो नॉफल ने इस पल पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि इंसान का फिर से चांद की कक्षा में होना किसी सपने जैसा है।

इतिहास के पन्नों में नई इबारत
आर्टेमिस-2 मिशन सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह मानव जाति के साहस की नई कहानी है। 1970 के दशक के अपोलो-13 मिशन के बाद यह पहली बार है जब इंसान फिर से चांद के घेरे में पहुंचा है। ये दृश्य न सिर्फ तकनीकी प्रगति का प्रमाण हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि अंतरिक्ष में हमारी पहुंच पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है। इन अद्भुत नजारों ने एक बार फिर लोगों के मन में अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा और उत्साह जगा दिया है।
- Prepaid Meter Tips: रोज कितनी बिजली खर्च कर रहे हैं आप? स्मार्ट मीटर एप से रखें हर यूनिट का हिसाब-किताब
- Fridge: दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए फ्रिज? ये छोटी सी गलती बढ़ाती है बिजली बिल, जानिए काम की बात
- AI Deal: एआई ने बिना एजेंट के 9.5 करोड़ में बिकवा दिया घर, प्रॉपर्टी डीलर्स में मचा हड़कंप, जानिए ये कैसे हुआ
- Artemis-2: सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, GoPro... Nikon जैसे 28 कैमरों के साथ मून मिशन पर गए थे एस्ट्रोनॉट्स