iOS 18: आईओएस 18 अपडेट में मिलेगी कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा, आईफोन यूजर्स इस तरह से उठा सकते हैं फायदा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 24 Sep 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
apple iphone call recording ios 18 update know the all steps here
iOS 18 - फोटो : Apple

    एपल ने ऑपरेटिंग सिस्टम यानी आईओएस 18 का 5 वां डेवलेपर बीटा वर्जन रोलआउट कर दिया है। एपल ने इसमें कई फंडामेंटल बदलाव किए हैं। नए आईओएस की वजह से आईफोन में वॉयस कॉल को रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, एपल यूजर्स को मिलने वाला यह फीचर अभी काफी सीमित है और सिर्फ एपल इंटेलीजेंस सपोर्ट करने वाले डिवाइस में ही इसका फायदा मिलेगा। एपल ने इस संबंध में पुष्टि की है कि जिन भी डिवाइस में आईओएस 18 का आएगा, उन सभी में इस फीचर का फायदा मिलेगा।

    iOS 18
    iOS 18 - फोटो : Apple

    रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जिस तरह से एंड्रॉयड डिवाइस में गूगल डायलर मिलता है, वैसे ही आईफोन यूजर्स को आईओएस 18 अपडेट के तहत फोन कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही एपल ने यह भी बताया है कि आईफोन में आईओएस 18 अपडेट के अंदर रिकॉर्ड होने वाली सभी कॉल को नोट्स एप स्टोर किया जाएगा। इस तरह से यूजर्स को पूरी तरह से पारदर्शिता मिलेगी।

    iOS 18
    iOS 18 - फोटो : Apple

    एपल के नए आईओएस 18 अपडेट में यूजर्स कॉल रिकॉर्डिंग के फीचर को हमेशा के लिए बंद भी कर सकते हैं। हालांकि, अगर यूजर्स चाहते हैं तो इस फीचर को डिवाइस की सेटिंग में जाकर ऑन किया जा सकता है। मगर यूजर्स को ऑटो रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसे में यदि यूजर किसी खास फोन कॉल को रिकॉर्ड करना चाहता है तो उसे पहले खुद ही कदम उठाना होगा। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आईओएस 18.1 अपडेट में बिना किसी थर्ड पार्टी एप के यूजर्स फोन कॉल को रिकॉर्ड कर सकेंगे। मगर फिलहाल यह अपडेट बीटा स्टेज पर है, ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों में एपल के चुनिंदा डिवाइस में इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें