फोन के स्पीकर की परेशानी ऐसे होगी दूर

अमर उजाला

Tue, 24 September 2024

Image Credit : FREEPIK

स्मार्टफोन से घर बैठे-बैठे कई सारे काम आसानी से हो जाते हैं। मगर फोन में जरा सी दिक्कत आ जाए तो कई सारे काम नहीं हो पाते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

स्मार्टफोन के स्पीकर से अगर कम आवाज आ रही है या फिर कई बार स्पीकर सही ढंग से काम नहीं कर रहा है तो बहुत परेशानी होती है। 

Image Credit : FREEPIK

फोन के स्पीकर में अगर कोई परेशानी आ जाए तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर उसे खुद ही ठीक कर सकते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

कई बार फोन के स्पीकर में धूल-मिट्टी जम जाती है। ऐसे में स्पीकर अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं करता है। 

Image Credit : FREEPIK

अगर स्पीकर में से बहुत कम आवाज आ रही है तो कई बार स्पीकर का वॉल्यूम काफी कम होता है, इस वजह से वह सही से काम नहीं करता है। 

Image Credit : FREEPIK

स्पीकर सही आवाज नहीं दे रहा है तो हो सकता है स्पीकर ब्लूटूथ के साथ कनेक्टिड हो। ऐसी स्थिति में बाहर सही साउंड नहीं आता है। 

Image Credit : FREEPIK

फोन के स्पीकर से कम आवाज आ रही है तो कई बार फोन की सेटिंग में कुछ गड़बड़ी होती है। ऐसे में फोन की सेटिंग में बदलाव कर सकते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

अगर फोन का स्पीकर कुछ दिक्कत कर रहा है तो डिवाइस को फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं। इससे समस्या दूर हो सकती है।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More