Cyber Fraud: व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर न करें स्टॉक ट्रेडिंग, वरना हो जाएंगे साइबर फ्रॉड के शिकार

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 24 Sep 2024 02:20 PM IST
whatsapp and telegram fake group fraud issues warning for their users
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

    तकनीक के बढ़ते विकास के साथ-साथ लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। एआई का बढ़ता दायरा लोगों के कई अहम कामों में अपनी भूमिका और योगदान बढ़ा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बहुत तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में आप व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, इन प्लेटफॉर्म पर फर्जी ट्रेडिंग स्कैम चल रहा है, जिसकी वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

    Cyber Fraud
    Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

    अगर आप स्टॉक ट्रेडिंग करते हैं तो व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर बने हुए फर्जी अकाउंट और चैनल्स से सतर्क रहने की जरूरत है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर कई सारे फर्जी अकाउंट्स और चैनल्स ऐसे हैं, जिन पर शेयरों की ट्रेडिंग के बारे में बताया जाता है। साइबर अपराधी लोगों को फंसाने के लिए बेहतर रिटर्न का दावा करते हैं और कई आकर्षक ऑफर के बारे में बताते हैं।

    Cyber Fraud
    Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

    साइबर अपराधी कई बार लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए कुछ फर्जी वेबसाइट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। ताकि यूजर्स को आसानी से भरोसा दिलाया जा सके। कई बार साइबर अपराधी लोगों को यकीन दिलाने के लिए उन्हें वेबिनार या फिर ट्रेनिंग सेशन देने का वादा करते हैं। इसके बाद काफी लोग उनकी बातों में फंस जाते हैं और उनके द्वारा मांगे जाने वाली पैसों की रकम को पूरा कर देते हैं। साथ ही कई बार साइबर ठग लोगों से उनके बैंक डिटेल भी हासिल कर लेते हैं। हालांकि, साइबर अपराधियों के इस तरह के झांसे से बचने के लिए कुछ बातों को ध्यान रखना जरूरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें