Apple Event: आज रात आएंगे तीन नए iPhone, होंगे इन 5 फीचर्स से लैस

अगर आप भी नए आईफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार आज रात खत्म होने वाला है, क्योंकि आज रात 10 बजकर 30 मिनट से कैलिफोर्निया के कूपर्टिनो स्थित एप्पल के नए कैम्पस के स्टीव जॉब्स थिएटर में तीन नए आईफोन लॉन्च होने वाले हैं। बता दें कि आज से 10 साल पहले पहला आईफोन लॉन्च हुआ था। एप्पल iPhone की 10वीं सालगिरह मना रहा है। इस इवेंट का हम आपको पलपल की अपडेट देंगे। उससे पहले एक रिपोर्ट लीक हुई है जिसमें आईफोन के 5 दमदार फीचर्स सामने आए हैं।
ये भी पढ़ेंः इस धांसू स्मार्टफोन के साथ जियो दे रहा है 448GB फ्री डाटा

ब्राइटर स्क्रीन
नए आईफोन में कंपनी बैकलाइट को बिना रिमूव किए ज्यादा पावर एफिशियंट डिस्प्ले दे सकती है। कंपनी एलसीडी के बजाय आईफोन एक्स में ओएलईडी डिस्प्ले दे सकती है, क्योंकि OLED डिस्प्ले लाइव कलर शो करते हैं और बैटरी भी कम खपत करते हैं।

वायरलेस चार्जिंग
नए आईफोन के साथ वायरलेस चार्जिंग को लेकर कई सारी रिपोर्ट्स सामने आईं हैं। नए आईफोन में वायरलेस चार्जिंग आने की उम्मीद इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि सैमसंग ने इससे पहले अपने फ्लैगशिप फोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 में वायरलेस चार्जिंग दे दिया है। वहीं एप्पल हाल ही में वायरलेस वापर को सपोर्ट करने वाली संस्था में शामिल हुआ है। ऐसे में संभावना है कि एप्पल वायरलेस चार्जिंग या मैट के साथ आईफोन पेश कर सकती है।