जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने शुरू की ये सर्विस, बनी देश की दूसरी कंपनी

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए नई सर्विस की शुरुआत की है। कंपनी ने सोमवार को मुंबई में वॉयस ओवर एलटीई (VoLTE) सर्विस शुरू करने की घोषणा की। कंपनी इस सर्विस को आने वाले महीनों में पूरे देश में लागू करने जा रही है। एयरटेल इसके साथ ही रिलायंस जियो के बाद देश में VoLTE सर्विस देने वाली दूसरी कंपनी बन गई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि एयरटेल VoLTE 4जी नेटवर्क पर काम करता है, जो ग्राहकों को तेजी से कॉल कनेक्ट करने के साथ ही एचडी क्वालिटी वॉयस कॉल प्रदान करता है।
पढ़ें: इस धांसू स्मार्टफोन के साथ जियो दे रहा है 448GB फ्री डाटा
भारती एयरटेल के निदेशक (नेटवर्क) अभय सावरगांवकर ने कहा, "यह प्रोजेक्ट लीप की तरह एयरटेल के नेटवर्क परिवर्तन यात्रा में एक मील का पत्थर है। एयरटेल ने देश भर में वर्ल्ड-क्लास 4जी नेटवर्क बनाया है और भारत में VoLTE सक्षम डिवाइस पारिस्थितिकी तंत्र भी परिपक्व हो गया है, इसलिए हमारे लिए वीओएलटीई सेवाएं लांच करने का यह सही वक्त है।"
ऐसे पाएं एयरटेल VoLTE सर्विस

भारती एयरटेल ने अपने बयान में चार स्टेप्स का जिक्र किया है जिनके जरिए ग्राहक एयरटेल VoLTE सर्विस को एक्टिवेट कर पाएंगे। हालांकि फिलहाल यह सुविधा मुंबई में ही होगी-
1. आपका फोन VoLTE सपोर्ट करता है या नहीं इसका पता लगाने के लिए www.airtel.in/volte पर जाएं
2. अगर आपको फोन VoLTE सपोर्ट करता है तो सुनिश्चित करें कि इसका सॉफ्टवेयर अपडेटेड हो।
3. आपके पास एयरटेल का 4जी सिम होना जरूरी है। अगर नहीं है तो एयरटेल स्टोर से जाकर 4जी सिम ले सकते हैं।
4. www.airtel.in/volte पर जाकर सर्विस को एक्टिवट कर लें।