इस धांसू स्मार्टफोन के साथ जियो दे रहा है 448GB फ्री डाटा

आजकल लॉन्च हो रहे स्मार्टफोन के साथ फ्री डाटा देने का चलन चल रहा है। आए दिन करीब सभी टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल कंपनियों से पार्टनरशिप कर रही है और फ्री डाटा दे रही हैं। फोन के साथ फ्री डाटा देने की शुरुआत सबसे पहले रिलायंस जियो ने की थी, उसके बाद वोडाफोन, एयरटेल और आइडिया भी देने लगे हैं।
ये भी पढ़ेंः RCom सिर्फ 147 रुपये में दे रहा है 28GB डाटा
448GB फ्री डाटा के लिए खरीदना होगा यह फोन

अगर आप भी जियो की ओर से 448 जीबी फ्री डाटा चाहते हैं तो आपको सैमसंग का नया धांसू फोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 खरीदना होगा। इस फोन के साथ आपको 8 महीने में 448 जीबी डाटा मिलेगा। यानी हर महीने 309 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 56 जीबी डाटा मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल-सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 6.3 इंच की क्वॉडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। बता दें कि इस फोन में डिस्प्ले डिफॉल्ट रूप से फुलएचडी+ रहता है लेकिन इसे क्वॉडएचडी+ में सेटिंग से बदला जा सकता है। इस फोन में सैमसंग का एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें रियर पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3300mAh की बैटरी दी गई है।
इसके अलावा फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0,यूएसबी टाइप-सी, एनफएफसी जैसे फीचर्स हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की भारत में कीमत 67,900 रुपये है। फोन की बिक्री 21 सिंतबर से अमेजॉन इंडिया, सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से होगी। वहीं फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।