Anthropic: ओपनएआई से आगे निकली एंथ्रोपिक! 965 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ बनी नंबर-1 AI कंपनी

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 29 May 2026 12:05 PM IST
सार

Anthropic Valuation:

दिग्गज एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने ताजा फंडिंग में 65 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस महा-निवेश के बाद कंपनी का वैल्यूएशन 965 अरब डॉलर पहुंच गया है। एंथ्रोपिक ने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी OpenAI को भी पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं इस शानदार कामयाबी और कंपनी की भविष्य की बड़ी योजनाओं के बारे में।

विज्ञापन
anthropic valuation 965 billion surpasses openai ai tech news hindi
एंथ्रोपिक ने वैल्यूएशन में ओपनएआई को पछाड़ा - फोटो : अमर उजाला

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस अब एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। अमेरिका की दिग्गज एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अपने 'सीरीज एच' (Series H) फंडिंग राउंड में 65 अरब डॉलर की भारी-भरकम रकम जुटाई है। इस बंपर निवेश के बाद कंपनी का कुल वैल्यूएशन छलांग लगाकर 965 अरब डॉलर हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस आंकड़े के साथ एंथ्रोपिक ने अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी ओपनएआई (OpenAI) को भी पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा समय में ओपनएआई की वैल्यूएशन 852 अरब डॉलर है।

    ताजा फंडिंग में मिला बड़ा निवेश
    ताजा फंडिंग में मिला बड़ा निवेश - फोटो : AI

    दिग्गजों ने खोला निवेश का खजाना

    इस ताजा फंडिंग राउंड का नेतृत्व अल्टीमीटर कैपिटल, ड्रैगनियर, ग्रीनओक्स और सिकोइया कैपिटल जैसी बड़ी कंपनियों ने किया है। इनके अलावा कैपिटल ग्रुप, कोट्यू, डी1 कैपिटल पार्टनर्स, जीआईसी, आईकोनिक और एक्सएन ने भी सह-निवेशक के रूप में इसमें हिस्सा लिया है।

    खास बात यह है कि इस राउंड में 15 अरब डॉलर का वह निवेश भी शामिल है, जिसका वादा 'हाइपरस्केलर्स' ने पहले ही किया था। इस 15 अरब डॉलर में से 5 अरब डॉलर तो अकेले ई-कॉमर्स और क्लाउड दिग्गज अमेज़न (Amazon) की तरफ से आए हैं।

    कंपनी ने इसी साल क्लॉड को-वर्क टूल लॉन्च किया है
    कंपनी ने इसी साल क्लॉड को-वर्क टूल लॉन्च किया है - फोटो : Claude

    क्लॉड (Claude) की दुनिया भर में धूम

    दुनिया भर की कंपनियों में एंथ्रोपिक के एआई असिस्टेंट क्लॉड (Claude) की मांग बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। स्टार्टअप्स से लेकर बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां तक, हर कोई अपने रोज़मर्रा के कामों और जटिल प्रोजेक्ट्स के लिए इस प्लेटफॉर्म पर भरोसा जता रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि इस महीने की शुरुआत में उनकी सालाना रेवेन्यू दर (ARR) 47 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है, जो इसकी अपार सफलता को दर्शाता है।

    कंपनी के सीएफओ ने क्या कहा?

    एंथ्रोपिक के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कृष्णा राव ने इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "दुनिया भर के ग्राहकों के लिए क्लॉड अब एक बुनियादी जरूरत बन गया है। हम क्लॉड कोड (Claude Code) और कोवर्क (Cowork) जैसे टूल्स को ग्राहकों के लिए और भी ज्यादा मददगार और पावरफुल बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें: AI टैलेंट बचाने में जुटा चीन: एक्सपर्ट्स के विदेश जाने पर लगाई पाबंदी; Meta संग अरबों डॉलर की डील भी रद्द

    राव ने आगे बताया कि यह नई फंडिंग कंपनी को न सिर्फ बाज़ार की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगी, बल्कि ग्लोबल वर्कप्लेस पर क्लॉड की पहुंच को और भी व्यापक बनाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें