WhatsApp: व्हाट्सएप ला रहा बड़ा प्राइवेसी फीचर! अब नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट, जानिए कैसे करें सेटअप
WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर ला सकता है, जिसका इंतजार यूजर्स कई वर्षों से कर रहे थे। नए अपडेट के बाद लोग मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी चैट कर सकेंगे। WhatsApp अब Username सिस्टम पर काम कर रहा है, जो Telegram और Instagram की तरह प्राइवेसी को और मजबूत बना सकता है।

WhatsApp अब अपने प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही ऐसा फीचर ला सकती है, जिससे यूजर्स को हर किसी के साथ अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp फिलहाल Username फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
यह फीचर अभी चुनिंदा Android और iOS यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है। इसके आने के बाद लोग अपने फोन नंबर की जगह एक यूनिक यूजरनेम के जरिए दूसरों से जुड़ सकेंगे।

कैसे काम करेगा नया Username फीचर?
नए सिस्टम में यूजर्स WhatsApp की Settings में जाकर अपना यूनिक Username बना सकेंगे। इसके बाद किसी से बातचीत शुरू करने के लिए सिर्फ वही Username शेयर करना होगा।
अगर कोई व्यक्ति Username के जरिए संपर्क करता है, तो उसे सामने वाले का मोबाइल नंबर नहीं दिखाई देगा। चैट में सिर्फ Username ही नजर आएगा। यह सिस्टम काफी हद तक Telegram और Instagram के Username मॉडल जैसा होगा।

फोन नंबर फिर भी रहेगा जरूरी
हालांकि WhatsApp पूरी तरह फोन नंबर खत्म नहीं कर रहा है। कंपनी के मुताबिक मोबाइल नंबर अकाउंट के पीछे जुड़ा रहेगा। लॉगिन, अकाउंट रिकवरी और वेरिफिकेशन जैसे काम अब भी नंबर के जरिए ही होंगे। यानी Username सिर्फ चैटिंग के दौरान अतिरिक्त प्राइवेसी देने का काम करेगा।
Username फीचर की बड़ी बातें-
- ग्रुप चैट्स या डायरेक्ट मैसेज में अनजान लोगों को आपका नंबर नहीं दिखेगा।
- आप जब चाहें अपना यूजरनेम बदल सकते हैं। इससे आपकी पुरानी चैट या डेटा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
- अकाउंट लॉग-इन और रिकवरी के लिए आपका नंबर पहले की तरह लिंक रहेगा, बस वो दूसरों से छिपा रहेगा।
- यह फीचर पूरी तरह आपकी मर्जी पर है. अगर आप यूजरनेम नहीं बनाना चाहते, तो पहले की तरह सिर्फ नंबर से भी व्हाट्सएप चला सकते हैं।
- Ethanol Stove vs LPG: क्या रसोई में आने वाला है बड़ा बदलाव? जानिए गैस सिलेंडर से कितना अलग और सस्ता है एथेनॉल
- Report: आपके कानों में लगा ईयरबड्स कर सकता है जासूसी, रिसर्च में हुआ प्राइवेसी में सेंधमारी का बड़ा खुलासा
- Meta: किनके लिए फायदेमंद है इंस्टाग्राम-फेसबुक का 'प्लस' प्लान? क्या फ्री वाला हो जाएगा बंद, यहां जानें सबकुछ
- Q-Day: क्या 2029 के बाद बेकार हो जाएंगे आज के सभी मजबूत पासवर्ड? जानिए गूगल ने क्यों दी गंभीर चेतावनी