काम की बात: Airtel और Jio के 90 दिन वैधता वाले सभी अनलिमिटेड प्लान, मिलता है भरपूर डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Jun 2023 11:47 AM IST
Airtel Vs Jio which 90 days plan is best with more data and unlimited calling
Airtel Vs Jio - फोटो : अमर उजाला

    आज भले ही एक महीने की वैधता वाले प्लान लॉन्च हो गए हैं लेकिन लोग लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान ही पसंद करते हैं। लोग चाहते हैं कि वे एक रिचार्ज कराकर कुछ महीनों के लिए निश्चिंत हो जाएं। आज की इस रिपोर्ट में हम लंबी वैधता वाले प्लान की ही बात करेंगे। हम आपको Airtel और Jio के 90 दिनों की वैधता वाले सभी प्लान के बारे में बताएंगे।

    Airtel Prepaid Recharge Plans
    Airtel Prepaid Recharge Plans - फोटो : Airtel

    सबसे पहले Airtel की बात करें तो एयरटेल के पास 779 रुपये का एक प्लान है। इस प्लान में कुल 90 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा एयरटेल के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी शामिल रहती है।

    Airtel 5G Plus
    Airtel 5G Plus - फोटो : अमर उजाला

    Airtel के इस 779 रुपये वाले प्लान में हर रोज 1.5GB हाई-स्पीड डाटा भी मिलता है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps रह जाएगी। एयरटेल के इस प्लान में रोज 100SMS भी मिलते हैं। एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है। इसके अलावा Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें