watchOS 10 अपडेट के साथ एपल वॉच अल्ट्रा को मिला यह शानदार फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Jun 2023 09:51 AM IST
सार

watchOS 10 के अपडेट के साथ Apple Watch Ultra को ऑटो नाइट मोड भी मिलता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल वॉच अल्ट्रा में पहले से ही Wayfinder फेस है जो कि नाइट मोड के लिए है।

Apple Watch Ultra Gets Auto Night Mode With watchOS 10 Update
Apple Watch Ultra - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple ने हाल ही में watchOS 10 को एपल वॉच के लिए अपने इवेंट WWDC 2023 मे लॉन्च किया है। watchOS 10 के साथ कई सारे फीचर्स दिए गए हैं जिनमें री-डिजाइन एप्स, स्मार्ट स्टैक, नए वॉच फेसेज आदि शामिल हैं। watchOS 10 के अपडेट के साथ Apple Watch Ultra को ऑटो नाइट मोड भी मिलता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल वॉच अल्ट्रा में पहले से ही Wayfinder फेस है जो कि नाइट मोड के लिए है।

    Wayfinder की मदद से एपल वॉच यूजर्स कलर स्किम को ब्लैक और रेड में बदल सकते हैं। नए अपडेट के बाद एपल वॉच अल्ट्रा के नाइट मोड को मैनुअल नहीं बदलना होगा। watchOS 10 अपडेट के बाद एपल वॉच अल्ट्रा का एंबियंट लाइट सेंसर कम रौशनी को डिटेक्ट करके नाइट मोड को ऑन करेगा।

    Apple Watch Ultra में नाइट मोड को मैनुअल ऑन करने के लिए डिस्प्ले पर थोड़ी देर दबाकर रखना होता है। उसके बाद कई सारे वॉच फेसेज के ऑप्शन आते हैं। इसके बाद डिजिटल क्राुन को रोटेट करके नाइट मोड को एक्टिवेट किया जा सकता है।

    watchOS 10 अपडेट के साथ एपल वॉच को ऑटोमेटिक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिली है यानी अब एपल वॉच को ब्लूटूथ के जरिए साइकलिंग एक्सेसीरीज जैसे पावर मीटर, स्पीड मीटर आदि से कनेक्ट किया जा सकेगा। नए अपडेट के साथ मैप भी बेहतर हुआ है। watchOS 10 अपडेट फिलहाल डेवलपर बीटा वर्जन के रूप में उपलब्ध है। watchOS 10 का अपडेट Apple Watch Series 4 सीरीज से लेकर एपल वॉच सीरीज 8 और एपल वॉच अल्ट्रा तक को मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें