रिलायंस जियो और एयरटेल के 100 रुपये से कम कीमत वाले प्लान, मिलेगा 6GB तक डाटा

जियो के आने के बाद से भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में चल रहे डाटा वॉर के बीच रोज नए-नए और सस्ते प्लान आ रहे हैं। इनमें से 84 दिनों वाले प्लान सबसे ज्यादा पोपुलर हैं। वैसे आज हम आपके लिए जियो और एयरटेल के 100 रुपये से कम कीमत वाले 6 प्लान लेकर आए हैं जिनमें 6 जीबी तक डाटा मिल रहा है।

Airtel 98 रुपये
एयरटेल के इस प्लान में 1GB डाटा मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में किसी भी प्रकार की कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं है।

एयरटेल के 92 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में 6 जीबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता 7 दिनों की है। इस प्लान में भी किसी भी प्रकार की कॉलिंग नहीं मिलेगी।