Airtel का शानदार रिचार्ज प्लान, डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ चार लाख तक का इंश्योरेंस भी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 24 Jun 2020 03:37 PM IST
Airtel prepaid plans offers life insurance and unlimited calling with data details here
Airtel Life Insurance - फोटो : amarujala

    भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने बाजार में एक से बढ़कर एक प्लान उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को बेहिसाब डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिली है। लेकिन इनमें सबसे खास जीवन बीमा वाले रिचार्ज प्लान हैं। उपभोक्ताओं को इन रिचार्ज प्लान में दो लाख से लेकर चार लाख रुपये तक का जीवन बीमा मिलेगा। इसके अलावा उपभोक्ता मुफ्त में प्रीमियम एप भी इस्तेमाल कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इन खास जीवन बीमा वाले प्लान के बारे में...

    airtel
    airtel

    Airtel का 179 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल अपने यूजर्स को इस प्लान के साथ 2 लाख रुपये का जीवन बीमा ऑफर कर रहा है। यह बीमा भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से मिलता है। प्लान में मिलने वाली अन्य सेवा की बात करें तो यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    Airtel का 279 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल अपने यूजर्स को इस प्लान के साथ 4 लाख रुपये का जीवन बीमा ऑफर कर रहा है। प्लान में मिलने वाली अन्य सेवा की बात करें तो यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस मिलता है जिसके लिए ना मेडिकल टेस्ट की जरूरत है और ना ही किसी दस्तावेज की।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी अन्य प्री-पेड प्लान की जानकारी

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें