Airtel ने खास रिचार्ज प्लान किया पेश, एक ही में मिलेगी पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन की सेवा

टेलीकॉम कंपनी एरटेल ने जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन-आइडिया को कड़ी टक्कर देने के लिए एक खास रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान का नाम वन एयरटेल (One Airtel) है। इस पैक में यूजर्स को एक साथ पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड, डीटीएच और लैंडलाइन की सेवा मिलेगी। अब तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने इस तरह का रिचार्ज पैक बाजार में नहीं उतारा है। तो आइए जानते हैं वन एयरटेल प्लान के बारे में विस्तार से...

One Airtel प्लान क्या है
अब तक एयरटेल के उपभोक्ताओं को एयटेल डिजिटल टीवी और ब्रॉडबैंड के लिए अलग-अलग रिचार्ज कराना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें वन एयरटेल प्लान में यह सेवाएं मिलेंगी। साथ ही कंपनी ने प्लान को लेकर एक पोस्टर जारी किया है, जिसके मुताबिक यूजर्स को एक पैक में एक बिल, एक कॉल सेंटर और जीरो स्विचिंग चार्ज जैसी खास सेवाएं मिलेंगी।

One Airtel प्लान के फायदें
उपभोक्ताओं को इस प्लान में पोस्टपेड प्लान (अनलिमिटेड कॉल और 85 जीबी डाटा रोलओवर के साथ) की सुविधा, 500 रुपये का एयरटेल डिजिटल टीवी एचडी चैनल पैक और एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग वाली लैंडलाइन सेवा भी देगी।
- गेट्स फाउंडेशन का बड़ा एलान, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देगा 10 करोड़ डॉलर्स
- Twitter ने कोरोना वायरस की गलत जानकारी देने वाले पोस्ट पर लगाई रोक
- Coronavirus: घर से काम करने के लिए इस कंपनी का डाटा प्लान है सबसे सस्ता
- अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग पर हुआ साइबर अटैक, हैकर्स ने फैलाई कोरोना वायरस को लेकर अफवाह