Coronavirus: घर से काम करने के लिए इस कंपनी का डाटा प्लान है सबसे सस्ता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 18 Mar 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak bsnl cheap data plan offers 10 gb data daily know All About It
data plans - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से अधिकतर लोग अपने घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। घर से काम करने के लिए इंटरनेट और लैपटॉप का होना बहुत जरूरी है। वहीं, इंटरनेट की बात करें तो घर से काम के दौरान आपके पास पर्याप्त डाटा वाला प्लान भी होना चाहिए। चलिए आज हम आपको सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के कुछ सस्ते डाटा प्लान के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप बिना रुकावट के आप ऑफिस का काम कर पाएंगे। आइए जानते हैं इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से...

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL का 96 रुपये वाला प्लान

    बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 10 जीबी डाटा मिलेगा। हालांकि, कंपनी उन्हें इस प्लान के साथ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    bsnl
    bsnl

    BSNL का 108 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 500 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें