40 करोड़ ग्राहक वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बनी Jio, 4G स्पीड में फिर मारी बाजी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Oct 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Jio Became First Telecom Operator to Have Over 40 Crore Subscribers also number one in 4g speed says TRAI
Jio Vodafone idea Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    रिलायंस जियो ने जुलाई 2020 में 35.54 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। वहीं इसी अवधि में वोडाफोन आइडिया ने 37.26 लाख ग्राहक गंवाए हैं, हालांकि एयरटेल को और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को इस दौरान फायदा हुआ है। इस दौरान एयरटेल से 32.6 लाख और BSNL से 3.88 लाख ग्राहक जुड़े हैं। जियो के ग्राहकों की कुल संख्या 40 करोड़ के पार पहुंच चुकी है और इसी के साथ रिलायंस जियो देश की पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी बन गई है जिसके पास 40 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जियो ने यह उपलब्धि महज चार वर्षों में हासिल की है।

    पांच महीने बाद बढ़े मोबाइल कनेक्शन

    ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में मोबाइल कनेक्शन के आंकड़े बढ़े। इससे पहले पांच महीनों में यह लगातार गिर रहे थे। लॉकडाउन का असर दूरसंचार क्षेत्र में भी देखने को मिला था। जुलाई में मोबाइल के कुल कनेक्शन बढ़ कर 114.4 करोड़ हो गए जो जून में करीब 114 करोड़ थे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्शन के नंबर लगातार करीब आते जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्शन संख्या 62 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 52.3 करोड़ रही।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: वैलिडिटी है और डाटा खत्म हो गया तो परेशान ना हों, 21 रुपये में मिल रहा 2GB डाटा

    स्पीड में भी मारी बाजी

    ग्राहकों की संख्या के मामले में अव्वल होने के साथ-साथ रिलायंस जियो ने एक बार फिर से औसत 4G डाउनलोड स्पीड में बाजी मारी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के सितंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 19.3 एमबीपीएस मापी गई। यह स्पीड पिछले माह अगस्त के मुकाबले 3.4 एमबीपीएस अधिक है। अगस्त में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 15.9 एमबीपीएस थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल की स्पीड में सुधार

    रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार तीन वर्षों से लगातार नंबर वन 4जी ऑपरेटर बना हुआ है। ट्राई के अनुसार सिंतबर में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अगस्त के 7.0 एमबीपीएस के मुकाबले सितंबर में 7.5 एमबीपीएस रही। एयरटेल के मुकाबले रिलायंस जियो की स्पीड 2.5 गुना से भी आधिक रही, हालांकि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं लेकिन ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता है। वोडाफोन और आइडिया नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में भी मामूली सुधार दर्ज किया गया। वोडाफोन की स्पीड सितंबर में 7.9 एमबीपीएस और आइडिया की 8.3 एमबीपीएस रही।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें