कोरोनावायरसः शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की बिक्री को लग सकता है झटका, कारोबारी चिंतित

संजीव कुमार झा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंजीव कुमार झा
Tue, 11 Feb 2020 12:55 AM IST
Sales of top electronics companies and smart phone companies may affected by coronavirus
कोरोनावायरस का कहर - फोटो : PTI

    चीन में कोरोना वायरस के कहर से शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां खासकर स्मार्टफोन जैसे एप्पल, वन प्लस और Xiaomi की बिक्री पर भारी असर पड़ सकता है। विशेष रूप से जो अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान स्मार्टफोन के उत्पादन में 12 परसेंट की गिरावट आने की आशंका है।

    चीन से आयातित होने वाले मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान की बिक्री कम हुई है। चीन से आने वाला इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भारत की तुलना में कई गुणा अधिक सस्ता होता है। जिसके चलते इसकी बाजार में काफी डिमांड रहती है।

    बता दें कि चीन में व्यापार सोमवार को फिर से खोलने का कार्यक्रम था। लेकिन कुछ प्रांतों और जिलों ने कंपनियों को एक मार्च से पहले काम शुरू नहीं करने की सलाह दी है।

    शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों का मुख्य बाजार भारत और चीन है लेकिन इस खतरनाक वायरस के खौफ से कई कंपनियों का उत्पादन भी ठप्प हो गया है। आयात और निर्यात पर भारी असर पड़ रहा है।

    वहीं ऑटो कंपनियों के विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते संकट और गहरा सकता है। इसका असर दुनिया भर की ऑटो कंपनियों पर पड़ सकता है और उनमें उत्पादन बंद तक हो सकता है।

    इन जानकारों की चिंता उस समय हकीकत में बदलती दिखी जब Kia Motors (किया मोटर्स) की दक्षिण कोरिया में बने तीन कारखानों की सभी प्रोडक्शन लाइनों को बंद करने का एलान किया।

    किया मोटर्स के प्रवक्ता ने बताया कि चीन से बन कर आने वाला तार उनकी कारों में लगाया जाता है लेकिन यह वायर अब नहीं आ पा रहा है लिहाजा ये उत्पादन बंद करने का फैसला किया गया है। इससे पहले हुंडई मोटर्स भी दक्षिण कोरिया में सामान न होने के कारण उत्पादन रोक चुकी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें