Airtel के एक रिचार्ज में पूरे परिवार की मौज! मिलेगा 190GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 26 Mar 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
airtel 999 rs postpaid plan with unlimited calling and free ott add Whole family in one recharge plan
airtel postpaid plan - फोटो : airtel

    टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सारे रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा दिए हैं। इन रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा से लेकर प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। साथ ही एयरटेल ने कई शानदार फैमिली प्लान भी उपलब्ध कराएं है, जिनमें एक ही रिचार्ज में पूरा परिवार अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकता है। इस प्लान में एक सिम के साथ तीन अतिरिक्त सिम को भी एड किया जा सकता है। प्लान की कीमत 1 हजार रुपये से भी कम है। इस प्लान के साथ 190 GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस प्लान के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    airtel postpaid plan
    airtel postpaid plan - फोटो : अमर उजाला

    हम बार कर रहे हैं एयरटेल के 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की। इस प्लान के साथ यूजर अपने साथ 3 और लोगों को जोड़ सकता है। इस प्लान के साथ 190 GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान के साथ प्राइमरी यूजर्स को 100 जीबी डाटा मिलता है।

    एयरटेल रिचार्ज प्लान
    एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : istock

    वहीं अन्य तीन यूजर्स को 30 जीबी डाटा मिलता है। यानी प्लान के साथ कुल 190 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही 200 जीबी डाटा रोलओवर की सुविधा भी दी जाएगी। प्लान में 100 एमएमएस प्रतिदिन की सुविधा भी है। प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिन की मिलती है। यानी आप 249 रुपये प्रति व्यक्ति के खर्च में महीने भर टेलीकॉल सेवा का लाभ ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें