ज्यादा मोबाइल चलाने से बिगड़ी महिला की हालत, काटना पड़ा दाहिना हाथ

मोबाइल, मोबाइल और मोबाइल... आजकल हर किसी की जुबान पर यह शब्द है। कोई महंगा फोन इस्तेमाल कर रहा है, कोई सस्ता फोन इस्तेमाल कर रहा है और कोई फीचर फोन से ही गुजारा कर रहा है लेकिन एक चीज आम है कि फोन सबके पास है, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि मोबाइल इस्तेमाल करने के कारण आपका हाथ काटना पड़े? नहीं सोच सकते ना! तो अब सोचिए, क्योंकि मोबाइल के कारण ही एक महिला का दाहिना हाथ काटना पड़ा है।

यह कहानी है आयरलैंड की रहने वाली 35 साल एमी लौरी की। एमी लौरी को जिंदगीभर इस बात का मलाल रहेगा कि उन्होंने समय रहते मोबाइल के इस्तेमाल पर लगाम क्यों नहीं लगाया। लौरी के हाथों में साल 2018 में सूजन हुआ तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

बाद में हाथ में फोड़े होने लगे और दर्द काफी बढ़ गया। इसके बाद एमी ने डॉक्टर से मुलाकात की। जब मेडिकल रिपोर्ट आई तो लौरी के होश उड़ गए। एमी के हद से ज्यादा मोबाइल चलाने के कारण कैंसर हो गया था।
- Quantum Loop: कभी हैक नहीं होगा यह इंटरनेट, अमेरिका ने दिखाई पहली झलक
- Tata Sky ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को दिया बड़ा फायदा, प्लान खत्म होने के बाद भी अनलिमिटेड डाटा
- रैंसमवेयर अटैक के बाद Garmin का सर्वर 20 घंटे से ठप
- अप्रैल में टेलीकॉम कंपनियों ने खोए 82 लाख ग्राहक, 38 करोड़ पहुंची जियो के ग्राहकों की संख्या