सौदा: Pixelmator को खरीदेगा एपल, तो क्या आईफोन यूजर्स को फ्री में मिलेगा यह फोटो एडिटिंग एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 03 Nov 2024 10:07 AM IST
सार

Pixelmator का मुख्य एप Pixelmator Pro है जो कि एक शानदार और हाई-टेक एडिटिंग टूल्स प्रदान करता है जो Adobe Inc. के Photoshop, Illustrator के साथ मिलते हैं। यह सॉफ्टवेयर Apple की iCloud, Shortcuts और iPad के Pencil को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Apple to Buy Pixelmator Maker of Popular Photo-Editing Apps
एपल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

    विस्तार

    Apple Inc. ने सॉफ्टवेयर निर्माता Pixelmator को खरीदने का फैसला लिया है, जिससे उसके प्रोडक्ट की सूची में एक लोकप्रिय और शानदार फोटो एडिटिंग एप शामिल हो जाएगा। Pixelmator ने अपने ब्लॉग पर इस अधिग्रहण की जानकारी दी है जिसमें बताया कि लिथुआनिया स्थित उनकी टीम अब Apple के साथ जुड़ेगी।

    Pixelmator की शुरुआत 17 साल पहले दो भाइयों Saulius Dailide और Aidas Dailide ने की थी। यह कंपनी Mac, iPad और iPhone के लिए एप्स बनाती है। एपल ने भी इसकी डील की पुष्टि कर दी है, हालांकि वित्तीय लेनदेन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन

    इन दोनों कंपनियों के बीच पहले से ही एक पुरानी दोस्ती है जो अब और मजबूत होने जा रही है। Apple ने अपने मार्केटिंग में Pixelmator सॉफ्टवेयर को कई बार दिखाया है। हाल ही में एक iPad इवेंट में भी Pixelmator एप को दिखाया गया। Pixelmator के एप्स के इंटरफेस Apple के अपने एप्स के समान है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Pixelmator का मुख्य एप Pixelmator Pro है जो कि एक शानदार और हाई-टेक एडिटिंग टूल्स प्रदान करता है जो Adobe Inc. के Photoshop, Illustrator के साथ मिलते हैं। यह सॉफ्टवेयर Apple की iCloud, Shortcuts और iPad के Pencil को भी सपोर्ट करता है। बता दें कि Pixelmator Pro की कीमत Mac पर 50 डॉलर है, जबकि iPad और iPhone के लिए इसका स्टैंडर्ड वर्जन 10 डॉलर में उपलब्ध है। कंपनी Photomator नामक एक एडिटिंग एप भी Apple डिवाइसेज पर प्रदान करती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें