10,000 रुपये से कम कीमत वाले 8 शानदार स्मार्टफोन

मोटो सी प्लस
मोटो सी प्लस (Moto C Plus) में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले (720 x 1280 पिक्सल), एंड्रॉयड नूगट 7.0, गूगल असिस्टेंट, 1.3Ghz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T720MP2 जीपीयू, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरज, 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4000mAh की बैटरी, VoLTE/LTE सपोर्ट और कीमत 6,999 रुपये है।

शाओमी रेडमी 4
रेडमी 4 में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन 3 वेरियंट में है। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरज की कीमत 8,999 रुपये है।

शाओमी रेडमी नोट 4
इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सबसे पहले यह सस्ता फोन है। कम दाम वाले इस रेडमी नोट 4 में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4100 एमएएच की दमदार बैटरी, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 4 जी एलटीई सपोर्ट मिलता है। फोन के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।