इन्होंने बड़ी उम्मीदों से खरीदा OnePlus 5, बिना वॉल्यूम बटन का मिला फोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Jun 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 5 buyer in India gets faulty unit with missing volume buttons
oneplus 5

    22 जून को भारत में लॉन्च होने के साथ ही वनप्लस 5 की सेल शुरू हो गई है। फोन को अमेजॉन इंडिया, वनप्लस की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से हो रही है। इसी बीच एक भारतीय कस्टमर का कहना है उन्होंने वनप्लस 5 स्मार्टफोन खरीदा है लेकिन उनके साथ धोखा हुआ है। यूजर्स का कहना है कि फोन का वॉल्यूम बटन ही गायब है।

    दरअसल कपिल टंडन नाम के एक ट्विटर यूजर ने वनप्लस 5 मोबाइल की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने दावा किया है फोन का वॉल्यूम बटन गायब है। हालांकि, फोटो साफ नजर आ रहा है। वहीं ट्वीट में यह भी नहीं बताया गया है कि फोन ऑफलाइन खरीदा गया है या ऑफलाइन।

    विज्ञापन

    बता दें कि वनप्लस ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च किया है। इस फोन को 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत क्रमशः 32,999 रुपये और 37,999 रुपये है। फोन में स्नैपड्रैगन क्वॉलकॉम 835 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन की तुलना आईफोन 7 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें