तीन कैमरे के साथ Oppo R17 Pro आज होगा भारत में लांच, ऐसे देखें लाइव इवेंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 04 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Oppo R17 Pro set to launch in India today, Price and specifications
Oppo R17 Pro

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो आज यानि 4 दिसंबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो आर17 प्रो लांच करने वाली है। Oppo R17 Pro की लांचिंग आज मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शाम 7 बजे होगी, हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कंपनी Oppo R17 को भी लांच करेगी लेकिन मीडिया इनवाइट में केवल Oppo R17 Pro की लांचिंग के बारे में ही बताया गया है।

    Oppo R17 Pro की खासियतों की बात करें भारत में लांच होने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें ओप्पो की सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा फोन में 8 जीबी तक रैम मिलेगी। फोन की लांचिंग इवेंट को आप ओप्पो की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    विज्ञापन

    Oppo R17 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Oppo R17 Pro में तीन रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंस के साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल होगा। डिस्प्ले की आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 616 जीपीयू, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो Oppo R17 Pro में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें दो कैमरे 12 मेगापिक्सल केक और एक 20 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है। फोन में 3650mAh की बैटरी है जो सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इस तकनीक की मदद से 5 मिनट की चार्जिंग के बाद फोन की बैटरी 2 घंटे चलती है। फोन की कीमत 44,000 रुपये की करीब हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें