फेसबुक ने कहा- हमारी कम्यूनिटी के खिलाफ है 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी', वेबसाइट का लिंक किया बैन

Trainee Trainee
टेक डेस्क, अमर उजालाTrainee Trainee
Tue, 04 Dec 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
facebook marked statue of unity website link as spam, you can not share link on facebook
statue of unity

    दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में आप जानते ही होंगे। गुजरात में देश के पहले गृहमंत्री और सरदार के नाम से मश्हूर वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑप यूनिटी का निर्माण हुआ है। इसकी ऊंचाई 182 मीटर है और इसको तैयार करने में करीब 2,989 करोड़ रुपये खर्च हुए। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की एक वेबसाइट www.statueofunity.in भी है जहां से टिकट की बुकिंग होते ही, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस वेबसाइट के लिंक को आप चाहकर भी फेसबुक पर शेयर नहीं कर सकते।

    फेसबुक पर बैन क्यों है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की वेबसाइट

    facebook community standards
    facebook community standards

    फेसबुक पर जैसे ही आप www.statueofunity.in के लिंक को शेयर करते हैं तो फेसबुक आपको एक मैसेज देता है जिसमें लिखा होता है कि 'आप जिस लिंक को फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं यह हमारे समुदाय के मानकों के खिलाफ है, इसलिए आपकी यह पोस्ट सिर्फ आपको ही दिखेगी, आपके किसी दोस्त को नहीं।' पोस्ट के नीचे दो विकल्प मिलते हैं जिनमें यह स्पैम नहीं है और मैंने इस पोस्ट नहीं किया है शामिल हैं। आप चाहकर भी इस लिंक को अपने फेसबुक पर शेयर नहीं कर सकते हैं। आप चाहें तो ट्राई कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    फेसबुक ने कहा- हमारी कम्यूनिटी के खिलाफ है 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी', वेबसाइट का लिंक किया बैन

    अब सवाल यह है कि आखिर फेसबुक के समुदाय का मानक क्या है। फेसबुक के कम्यूनिटी स्टैंडर्ड के मानक की बात करें तो फेसबुक खुद ही कहता है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसी किसी सामग्री को शेयर नहीं करने देगा जिसमें नग्नता, यौन, अश्लीलता, गाली, हिंसा, आक्रामक, स्पैम के संकेत हों। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की वेबसाइट www.statueofunity.in में ना तो कोई अश्लीलता नजर आ रही है और ना ही हिंसा। फिर फेसबुक ने इस लिंक को अपने समुदाय के खिलाफ क्यों माना है? इसका जवाब फेसबुक ही देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें