शायद ही कभी आपने इस्तेमाल किए होंगे व्हॉट्सऐप के ये 6 फीचर्स

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 27 Jun 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
6 WhatsApp features you probably don’t use
whatsapp - फोटो : GettyImages

    दुनिया भर में व्हॉट्सऐप के 1 अरब से अधिक सक्रिय यूजर्स मौजूद हैं। व्हॉट्सऐप ने लगातार यूजर्स को कुछ ना कुछ नया दिया है। कुछ समय पहले इसमें इंड टू इंड एन्क्रिप्शन फीचर भी शामिल किया है, जिससे व्हॉट्सऐप के जर‌िए जासूसी करना मुश्किल हो चुका है। डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी व्हॉट्सऐप डेस्कटॉप एप्लिकेशन लॉन्च किया जो बिल्कुल आपके फोन का ही एक एक्सटेंशन है। व्हॉट्सऐप में ऐसे ही कई फीचर्स मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल आप शायद ही करते हों। हम यहां कुछ ऐसे ही व्हॉट्सऐप फीचर्स के बारे में बात करने जा रहे हैं।

    शायद ही कभी आपने इस्तेमाल किए होंगे व्हॉट्सऐप के ये 6 फीचर्स

    अपने मैसेज को हमेशा के लिए सहेजें:

    जब ‌कभी कोई पुराने फोन से नए फोन पर जाता है तो वो नए सिरे व्हॉट्सऐप को इंस्ट्रॉल करता है और अपना अकाउंट बनाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि उस यूजर के सभी मैसेज और चैट पुराने फोन के साथ ही खत्म हो गई। व्हॉट्सऐप ने यूजर्स को अपनी सभी चैट, इमेज और वीडियो का बैकअप लेने की भी सुविधा दी है। आप सेटिंग्स > चैट > चैट बैकअप पर जाकर गूगल ड्राइव पर अपनी चैट सेव कर सकते हैं।

    शायद ही कभी आपने इस्तेमाल किए होंगे व्हॉट्सऐप के ये 6 फीचर्स

    अपने पसंदीदा मैसेज खोजें:

    किसी चैट या मैसेज को अपना पसंदीदा मैसेज बनाने के लिए व्हॉट्स‌ऐप में स्टारिंग का विकल्प दिया गया है। इसका इस्तेमाल करने के लिए किसी भी मैसेज को होल्ड कीजिए और स्टार आइकन चैट विंडो के शीर्ष पर दिखाई देगा। इस स्टार आइकन पर क्लिक करके मैसेज को सेव कर सकते हैं। आप इन स्टार मैसेज को किसी भी समय सेटिंग्स > स्टार्ड मैसेज में जाकर पढ़ सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें