वाई-फाई कर रहा है आपको तंग, इस्तेमाल करें ये 8 उपाय
विज्ञापन

अक्सर हम वाई-फाई इस्तेमाल करते हुए ठीक नेट न आने पर वाई-फाई राउटर हो हिलाते दुलाते हैं और फिर भी नेटवर्क बार न आने पर कंपनियों को कोसते हैं। लेकिन हर बार नेट की स्पीड ही नहीं होती जिस कारण आपका नेट ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, बल्कि कुछ और भी कारण होते हैं। अगर ये नौ तरीके अपनाए जाएं तो इस परेशानी से बचा जा सकता है।

क्या आप जानते हैं कि वाई-फाई राउटर को अगर सही जगह नहीं रखा जाता है या किसी सामान के पीछे रख दिया जाता है तो नेट की स्पीड कम हो जाती है। इसलिए जब भी राउटर रखें ये जरूर देख लें की स्पीड वहां से ठीक मिल रही हो।

वाई-फाई राउटर से मिलने वाली स्पीड पर मेटल या कांक्रीट जैसे दीवार की आड़ का असर होता है, इसलिए ये जरूर देख लें की वाई-फाई राउटर की राह में कोई रोड़ा न आ रहा हो। साथ ही इस राउटर को जमीन पर रखने से बचना चाहिए।
विज्ञापन