Alert: फर्जी एप्स से रहें सावधान, एक गलती पड़ेगी भारी, IRCTC ने दी चेतावनी
IRCTC के कई फर्जी एप प्ले-स्टोर और एपीके फाइल के रूप में वायरल हो रहे हैं जो लोगों को कंफर्म टिकट देने का दावा करते हैं। इन एप्स के जरिए फुल सीट को भी खाली सीट दिखाया जा रहा है। IRCTC के एप्स बिलकुल असली जैसे हैं। चलिए हम आपको IRCTC के इन फर्जी एप्स के बारे में बताते हैं...

विस्तार
देश में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। कई लाख लोग टिकट बुकिंग काउंटर से टिकट लेते हैं तो लाखों लोग IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप से टिकट बुक करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि IRCTC के कई फर्जी एप प्ले-स्टोर और एपीके फाइल के रूप में वायरल हो रहे हैं जो लोगों को कंफर्म टिकट देने का दावा करते हैं। इन एप्स के जरिए फुल सीट को भी खाली सीट दिखाया जा रहा है। IRCTC के एप्स बिलकुल असली जैसे हैं। चलिए हम आपको IRCTC के इन फर्जी एप्स के बारे में बताते हैं...
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IRCTC के पास टिकट बुकिंग के लिए एक ही आधिकारिक एप है जिसका नाम IRCTC Rail Connect है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

गूगल प्ले-स्टोर से IRCTC Rail Connect एप को 5 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 3.7 की रेटिंग मिली है। एप को डाउनलोड करते समय आप इन्हीं जानकारियों के आधार पर चेक कर सकते हैं कि आप असली एप डाउनलोड कर रहे हैं या नकली।
- नया नियम: सभी व्हाट्सएप और फोन कॉल होंगे रिकॉर्ड, सरकार पढ़ेगी सारे मैसेज, जानें सच्चाई
- Gmail Shutdown: अगस्त 2024 में बंद होने जा रहा जीमेल, यहां पढ़ें गूगल ने क्या कहा?
- TRAI: अनचाही कॉल से मिलेगा छुटकारा, अब फोन करने वाला पहचाना जाएगा, ट्र-कॉलर ऐप को होगा नुकसान
- काम की बात: ऑनलाइन रेलवे टिकट चाहिए तो पहले IRCTC आईडी चाहिए, यहां जानें बनाने का तरीका