Gemini AI: PM मोदी पर जेमिनी की विवादित टिप्पणी के बाद गूगल ने कहा- एआई टूल हमेशा विश्वसनीय नहीं होते

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 Feb 2024 02:06 PM IST
सार

Gemini के फासीवादी वाले जवाब पर नोटिस मिलने के बाद गूगल ने कहा है कि Gemini सभी प्रॉम्प्ट का जवाब देने में हमेशा विश्वसनीय नहीं है। इस पर हमेशा भरोसा नहीं किया जा सकता है। गूगल के मुताबिक चैटबॉट करेंट अफेयर और राजनीतिक विषयों पर हमेशा सही जवाब नहीं दे सकता।

विज्ञापन
Gemini not always reliable in responding to prompts says Google after response on PM
Google Gemini - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने जब से अपने एआई टूल बार्ड का नाम बदलकर Gemini रखा है तब इसका और विवाद का चोली दामन का साथ हो गया है। नस्लीय तस्वीरों को लेकर एलन मस्क Gemini के पीछे तो पड़े ही हैं जिसके बाद कंपनी को टेक्स्ट से इमेज बनाने वाले फीचर को बंद करना पड़ा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी Gemini के साथ एक विवाद खड़ा हो गया है। Gemini ने पीएम मोदी को फासीवादी बताया जिसके बाद गूगल से जवाब मांगा गया।

    Gemini के फासीवादी वाले जवाब पर नोटिस मिलने के बाद गूगल ने कहा है कि Gemini सभी प्रॉम्प्ट का जवाब देने में हमेशा विश्वसनीय नहीं है। इस पर हमेशा भरोसा नहीं किया जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Gemini की लॉन्चिंग पर गूगल ने कहा था कि यह बहुत ही भरोसेमंद और बेस्ट टूल है, लेकिन एक विवाद के बाद ही गूगल के बोल बदल गए। गूगल के मुताबिक चैटबॉट करेंट अफेयर और राजनीतिक विषयों पर हमेशा सही जवाब नहीं दे सकता।

    विज्ञापन

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गूगल को उसके एआई टूल जेमिनी के पीएम पर बयान को लेकर शुक्रवार को ही कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि एआई टूल जेमिनी के रिप्लाई ने आईटी नियमों के साथ-साथ आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। इस मसले पर एक ई-मेल के रिप्लाई में Google के प्रवक्ता ने कहा, "हम इस मुद्दे को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जिस पर हम लगातार सुधार करने पर काम कर रहे हैं।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें