स्मार्टफोन में कम स्टोरेज से हैं परेशान? ये एक ऐप है सभी परेशानियों का समाधान

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 11 Dec 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Files Go by Google: Free up space on your Android phone
Files Go by Google

    आजकल के स्मार्टफोन में जहां 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज आम हो चली है, वहीं अभी भी अधिकतर स्मार्टफोन ऐसे हैं जो कम स्टोरेज की समस्या से जूझ रहे हैं। स्टोरेज फुल हो जाने से फोन की स्पीड धीमी पड़ जाती है और कई बार तो यह हैंग भी करने लगता है। ऐसे में गूगल ने एक नई ऐप लॉन्च की है जो आपकी स्टोरेज की समस्या को काफी हद तक सुलझा सकती है।

    पढ़ें: Redmi 4 से किस तरह अलग है शाओमी Redmi 5, जानिए

    विज्ञापन

    गूगल की नई ऐप Files Go फोन में स्पेस खाली करने से लेकर, फाइल्स को जल्दी ढूंढना और आसानी से शेयर करने का भी फीचर है। इस ऐप का गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है जो एंड्रॉइड 5.0 (लॉलीपॉप) और उससे ऊपर के वर्जन में ही काम करेगी। इसका साइज 6 एमबी से भी कम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस ऐप के जरिए आप डुप्लीकेट फाइल्स, इस्तेमाल ना हो रही ऐप्स को हटाना और cache हटाने का काम किया जा सकता है। इसकी ऐप के जरिए आप फोन की स्टोरेज में स्थित फाइल को एसडी कार्ड में भेज सकते हैं। गूगल फाइल्स गो के जरिए किसी भी फाइल को गूगल ड्राइव पर भी भेजा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें