शादी से लेकर हनीमून तक, बड़े काम आएंगे ये 6 ऐप्स

कुछ ही दिनों में शादी का मौसम आने वाला है, आपने उसके लिए तैयारियां भी कर ली होंगी। लेकिन अगर आपने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ऐप जो आपकी जिम्मेदारियों के बोझ को बहुत हद तक कम कर देंगे...

'ह्वाट अ शादी' एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसमें 2000 से ज्यादा वेंडर्स की लिस्ट है। ये आपको शादी की तैयारियों के लिए कई विकल्प देता है। जैसे शादी की जगह, केटरिंग, फोटोग्राफर, फूलविक्रेता, डेकोरेटर। ये आपको इसमें आसानी से मिल जाएंगे। इसमें आप यूजर के रिव्यू के आधार पर बेहतरीन वेंडर्स को चुन सकते हैं।

'शादी सागा' आपको वेंडर्स या शॉप की लिस्ट नहीं देता बल्कि इसकी ये सोशल मीडिया की तरह करता है। जहां आप अपनी शादी के विवरण अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आप अपनी शादी की फोटोज शेयर कर सकते हैं, शादी की सूचना दे सकते हैं और अपने दोस्तों के बधाई संदेश पढ़ भी सकते हैं।