दुनिया की आधी आबादी पर व्हॉट्सऐप का कब्जा

व्हॉट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। इस बात का सबूत हाल ही की एक रिपोर्ट है। डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस कंपनी SimilarWeb के शोध के मुताबिक, व्हॉट्सऐप दुनिया भर में 109 देशों में शीर्ष मोबाइल मैसेजिंग एप्लिकेशन है। भारत में व्हॉट्सऐप कुल एंड्रॉयड डिवाइस की 94.8% पर इंस्टॉल है। रिपोर्ट के अनुसार औसतन 37 मिनट प्रतिदिन इसका इस्तेमाल किया जाता है।
SimilarWeb द्वारा 187 देशों में सर्वेक्षण से पता चलता है कि 109 देशों में व्हॉट्सऐप शीर्ष पर है या यूं कहें कि दुनिया के 55.6% हिस्से पर व्हॉट्सऐप का कब्जा है।
भारत के अलावा, अन्य देशों में जहां मैसेजिंग ऐप का मजबूत उपयोगकर्ता आधार है उनमें ब्राजील, मैक्सिको, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अमेरिका के कई देशों में शामिल हैं।
व्हॉट्सऐप के बाद फेसबुक मैसेंजर एप्लिकेशन दूसरे स्थान पर है, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका सहित 49 देशों इसका बड़ा यूजर बेस है। अन्य मैसेंजर ऐप्स में वाइबर अकेल ऐप जो 10 या अधिक देशों में एक मजबूत उपस्थिति में है। यह एप्लिकेशन पूर्वी यूरोप, बेलारूस, मोल्दोवा, यूक्रेन और दूसरे देशों में लोकप्रिय ऐप है।
अन्य मैसेजिंग ऐप का क्या है हाल

अप्रैल 2016 में वाइबर यूक्रेन के कुल एंड्रॉयड डिवाइस के 65% पर इंस्टॉल किया गया था और 16 मिनट प्रतिदिन औसत इस्तेमाल किया जाता था। वाइबर की लोकप्रियता इराक, लीबिया और श्रीलंका जैसे देशों सहित दुनिया के अन्य भागों तक है।
लाइन, वीचैट और टेलीग्राम तीन अन्य मैसेजिंग ऐप का दावा है कि चीन, ईरान और जापान के साथ कई देशों इनकी अच्छी पकड़ है। जापान में लाइन के प्रति लोगों का काफी जुनून है। यहां लोगों को 40 मिनट प्रतिदिन औसतन इस्तेमाल करते हैं।
अंत में ऐसी ऐप्स जो केवल किसी एक देश में अपनी लोकप्रियता का दावा करती हैं उनमें दक्षिण कोरिया में काकओटॉक, क्यूबा में आईएमओ, वियतनाम में जैलो, इरिट्रिया में चैटऑन और इंडोनेशिया में बीबीएम शामिल है।