30 रुपये से कम कीमत वाले 10 डाटा प्लान, मिलेंगे अनलिमिटेड फायदे

अगर आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिनमें कम कीमत में अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलते हैं तो आपकी तलाश आज पूरी हो जाएगी। आज हम आपको 30 रुपये से कम कीमत वाले एयरटेल, वोडाफोन, जियो, एयरसेल और आइडिया के 10 ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp यूज करने के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

एयरटेल
सबसे पहले एयरटेल की बात करें तो हाल ही में कंपनी ने 5 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत 7 दिनों की वैधता के साथ 4 जीबी 4जी डाटा मिल रहा है। यह प्लान सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जो अपने सिम को 4जी अपग्रेड कराते हैं।

वोडाफोन
Vodafone ने 19 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 100MB 4G डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में वोडाफोन-टू-वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है।