बजट स्मार्टफोन Nubia M2 Play की सेल आज, जानें खासियत

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Sep 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
Nubia M2 Play goes to sale via amazon today at Rs 8999
Nubia M2 Play

    नूबिया के नए स्मार्टफोन एम2 प्ले की आज भारत में पहली सेल है। अगर आप बजट में अच्छे फोन की तलाश में हैं तो यह फोन आपके काम का हो सकता है। इस फोन की बिक्री आज से अमेजॉन से दोपहर 12 बजे से होगी।

    नूबिया एम2 प्ले की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nubia M2 Play
    Nubia M2 Play

    इस फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 505 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Bluetooth, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac और GPS है। फोन की कीमत 8,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें