1 मई से फेसबुक पूरी तरह बंद करेगा अपनी ईमेल सर्विस, सेटिंग्स में कीजिए बदलाव

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 21 Apr 2016 05:06 PM IST
facebook email service will stop working on 1st may

    फेसबुक करीब दो साल पहले ही अपनी ईमेल सेवा बंद करने का फैसला कर चुका है। फेसबुक इस्तेमाल करने वाले लोगों को "@facebook.com" ईमेल अकाउंट मिलते थे। इसके बाद से "@facebook.com" पर भेजे गए ईमेल को उस ईमेल अकाउंट पर भेज दिया जाएगा जिसकी मदद से यूजर ने फेसबुक पर साइन अप किया था। फेसबुक ने अब @facebook.com ईमेल एड्रेस को पूरी तरह से खत्म करने का निर्णय ले लिया है। फेसबुक का कहना है कि 1 मई से @facebook.com ईमेल से मैसेज रिडायरेक्ट नहीं होंगे।

    1 मई से फेसबुक पूरी तरह बंद करेगा अपनी ईमेल सर्विस, सेटिंग्स में कीजिए बदलाव

    फेसबुक के मुताबिक, "ज्यादातर लोग अपने फेसबुक ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करते थे।" इस ईमेल सेवा की शुरुआत नवंबर 2010 में हुई थी और इसे एक ऐसे तरीके के तौर पर पेश किया गया था जिससे यूजर के एक ही इनबॉक्स में फ़ेसबुक मैसेज, एसएमएस और पारंपरिक ईमेल आ सकेंगे। जुलाई 2012 में इसकी आलोचना भी हुई जब फेसबुक ने यूजर के ईमेल एड्रेस हटाकर उनके प्रोफाइल पर "@facebook.com" वाले ईमेल एड्रेस डाल दिए थे। बाद में फेसबुक ने ये ईमेल एड्रेस हटा लिए थे।

    1 मई से फेसबुक पूरी तरह बंद करेगा अपनी ईमेल सर्विस, सेटिंग्स में कीजिए बदलाव

    फेसबुक के मुताबिक, ''1 मई 2016 के बाद, आप (username@facebook.com) पर भेजे गए ईमेल को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। कृपया किसी भी सर्विस (जो username@facebook.com पर ईमेल भेजती है) के साथ अपना ईमेल एड्रेस अपडेट कर दें। ''

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें