फेसबुक पर वायरस, गलती से भी क्लिक ना करें यह वीडियो

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 09 Apr 2016 09:43 AM IST
सार
विज्ञापन
my first video on facebook a new malware

    विस्तार

    सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर तेजी से एक वायरस लोगों को अपना शिकार बना रहा है। दरअसल "MY FIRST VIDEO" के नाम से यह वायरस एक वीडियो की शक्ल में आपके दोस्त के अकाउंट से आपको मैसेज किया जा रहा है या फेसबुक पोस्ट में आपको टैग करके पोस्ट डाली जा रही है।

    जैसे ही आप इसे वीडियो पर क्लिक करते हैं तो आपकी फ्रेंडलिस्ट में शामिल अन्य लोगों के पास भी यह वायरस खुद-ब-खुद पहुंच जाता है। हो सकता है दोस्त ये भी समझे कि आप उन्हें कोई अश्लील एमएमएस भेज रहे हैं। हालांकि ये लिकं दूसरे के पास चले जाने के बावजूद आप अपने अकाउंट पर दूसरे काम जैसे कोई पोस्ट डालना, कमेंट करना जारी रख पाएंगे।

    विज्ञापन
    फेसबुक पर वायरस, गलती से भी क्लिक ना करें यह वीडियो

    इसके बाद फेसबुक आपको रिव्यू मैसेज भेजेगा, सिक्यूरिटी चेक जवाब देकर आप अपने सिस्टम को स्कैन कर फेसबुक को दोबारा पहले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद कुछ देर के लिए आपके फेसबुक अकाउंट पर कुछ सेवाएं जैसे कमेंट करना, मेसेज करना, ब्लॉक कर दी जाएंगी। बेहतर रहेगा तुरंत सारी सिक्योरिटी टाइट कर लें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पोर्न वीडियो के रूप में वायरस

    फेसबुक पर वायरस, गलती से भी क्लिक ना करें यह वीडियो

    पहले भी फेसबुक फीड में पोर्न वीडियो लिंक के रूप में इस तरह का वायरस दिखाई दे चुका है। इस पर फेसबुक यूजर्स को यह चेतावनी दी गई कि वे ऐसे किसी पोर्न लिंक पर क्लिक ना करें।

    दरअसल पोर्न लिंक के रूप में सोशल नेटवर्क पर मालवेयर प्रसारित ‌किया गया। इस तरह का वीडियो आपको आपके किसी दोस्त के अकाउंट से शेयर किया हुआ दिखाई देता है।

    इस लिक पर क्लिक करते ही एक नया वेब पेज खुलता है। इस पेज पर कुछ देर तो वीडियो चलता है इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फ्लैश अपडेट डाउनलोड करने के लिए मैसेज दिखाई देता है।

    आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं आपके कंप्यूटर पर ट्रोजन नाम का वायरस इंस्टॉल हो जाता है।

    एक बार इस वायरस की चपेट में आने के बाद आपकी समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। यह वायरस आपके अकाउंट से आपके 20 फ्रेंड को टैग करते हुए पोर्न वीडियो के लिंक भेजता है उनकी टाइम लाइन पर भेजता है।

    मालवेयर एक प्रकार का सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो आपके कंप्यूटर के लिए खतरनाक साब‌ित हो सकता है। इस सॉफ्टवेयर को हैकर्स कंप्यूटर से पर्सनल डाटा चोरी करने के लिए डिजाइन करते हैं। हैकर्स की भाषा में मालवेयर टर्म का यूज वायरस, स्पाय वेयर और वार्म आदि के लिए किया जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें