फेसबुक मैसेंजर में छिपा है सीक्रेट फोल्डर, क्या है अंदर!

विस्तार
फेसबुक पर बेधड़क दोस्तों से चैट करते वक्त क्या कभी आपका ध्यान उस सीक्रेट फोल्डर पर गया है? वो एक ऐसा फोल्डर है जिसके जरिए कोई आपसे बात करना चाह रहा है।
आप जिन लोगों से फेसबुक पर बात करते हैं वो अकसर वही होते हैं जिन्हें आपने फ्रेंडलिस्ट में जोड़ा होता है। लेकिन फिर भी अचानक से कई अनजान लोगों के मेसेज भी आप तक पहुंच जाते हैं। कई बार ये आपको मिल जाते हैं कई बार नहीं भी। ऐसे में ये मेसेज जाते हैं उस सीक्रेट फोल्डर में।
फेसबुक में एक फीचर होता है 'मेजेस रिक्वेस्ट' का। इससे आपको नोटिफिकेशन मिलेगा जब भी कोई अंजान आपको मेसेज करेगा। लेकिन जरूरी नहीं हर स्थिति में ऐसा हो।
ऐसे ढूंढे वो सीक्रेट फोल्डर

कई बार फेसबुक खुद कुछ संदेशों को स्पैम समझ कर फिल्टर कर देता है और अलग फोल्डर में डाल देता है। वो सिर्फ उन्ही संदेशों के लिए नोटिफिकेशन देता है, जिनके लिए उसे लगता है कि आप जानते होंगे, बाकियों की जगह स्पैम में होती है।
लेकिन मान लीजिए, अगर उसमें से सारे संदेश स्पैम न हों और कुछ आपके काम के हों तो? ऐसे में काम आता है ये सीक्रेट फोल्डर। इस सीक्रेट फोल्डर को ढूंढना बहुत आसान है।
इसके लिए आप पहले अपनी मेसेंजर ऐप में जाएं। फिर सेटिंग्स आईकन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको 'people' लिखा दिखेगा, इस पर क्लिक करें। फिर 'message request' लिख कर आएगा, उसे भी क्लिक करें।
नीचे तक स्क्रॉल करें और 'see filtered request' वाले विकल्प पर क्लिक करें। ज्यादातर इसमें जो मेजेस होते हैं वो फालतू के ही होते हैं।
क्या कुछ होता है उस फोल्डर में

उल्टे सीधे लोगों की रिक्वेस्ट, बेफिजूल की तारीफों से भरे मेसेज, पोर्न वीडियो के लिंक और न जाने क्या क्या। लेकिन इसी बीच कई बार काम के मेसेज भी आ जाते हैं। तो उन्हें पढ़ कर आप रिप्लाई कर सकते हैं।
पहले ये फोल्डर other के नाम से था जिसके जरिए आप कुछ रिक्वेस्ट जोड़ या हटा सकते थे। संदेश भेजने वाले को पता भी नहीं चलता था कि आपने संदेश पढ़ा या नहीं। लेकिन पिछले साल फेसबुक ने इसे हटा दिया।