Jio Vs Airtel Vs Vodafone: इन 15 प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलता है 2GB डाटा, कीमत 249 रुपये से शुरू

कोरोना काल में इंटरनेट को लेकर हमारी जरूरतें काफी बढ़ गई हैं। वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) हो या फिर ऑनलाइन क्लासेज हमारा सारा काम इंटरनेट पर निर्भर है। इसके अलावा वेब सीरीज से लेकर सोशल मीडिया तक के इस्तेमाल के लिए हमें ज्यादा डाटा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आज हम आपको Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के उन 15 प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको प्रतिदिन 2GB डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसके अलावा इन प्लान्स में आपको फ्री वॉयस कॉल के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस भी करने को मिलेंगे। इन प्लान्स की कीमतें 249 रुपये प्रति माह से शुरू होती हैं, जो 2698 रुपये प्रति साल तक जाती हैं। तो डालते हैं एक नजर इन प्रीपेड प्लान्स पर।

Airtel: 298 रुपये प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।कुल 56 GB का डाटा मिलेगा।इसके अलावा इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, Airtel Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड करने को मिलेंगे।
Airtel: 349 रुपये प्लान
कुल 56 GB का हाई स्पीड मिलता है।इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, Airtel Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड करने को मिलते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में 28 दिनों के लिए Amazon Prime का फ्री मेंबरशिप मिलता है।इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Airtel: 449 रुपये प्लान
इस प्लान में कुल 112 GB का 4G डाटा मिलेगा।इसमें फ्री हेलोट्यून्स, Airtel Xstream Premium, फ्री ऑनलाइन कोर्स, फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड की सुविधा मिलेगी।इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है।
Airtel: 698 रुपये प्लान
इस प्लान में कुल 168 GB का हाई स्पीड डाटा मिलेगा।इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, Airtel Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड करने को मिलेंगे।इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
Airtel: 599 रुपये प्लान
कुल 112 GB डाटा मिलेगा।फ्री हेलोट्यून्स, Airtel Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स,फ्री विंक म्यूजिक की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में एक साल के लिए फ्री Disney Hotstar का मेंबरशिप भी मिलेगा।इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है।
Airtel: 2498 रुपये प्लान
कुल 730 GB डाटा मिलेगा।इसमें फ्री हेलोट्यून्स, Airtel Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स और फ्री विंक म्यूजिक की सुविधा मिलेगी।इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
Airtel: 2698 रुपये प्लान
कुल 730 GB का डाटा मिलेगा।इसमें दूसरी सुविधाओं के साथ एक साल का फ्री Disney Hotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
इन सात प्रीपेड प्लान्स में ग्राहकों को रोज 2GB हाई स्पीड 4G डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस करने को भी मिलेंगे। इन प्लान्स में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल करने को मिलेगा।

Reliance Jio: 249 रुपये प्लान
इस प्लान में कुल 56 GB का डाटा मिलेगा।जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर ग्राहकों को 1000 मिनट फ्री वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इसके बाद जियो से दूसरे नेटवर्क पर 124 मिनट के लिए 10 रुपये, 249 मिनट के लिए 20 रुपये, 656 मिनट के लिए 50 रुपये और 1,362 मिनट के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।इस प्लान में जियो सूट एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Reliance Jio: 444 रुपये प्लान
कुल 112 GB का हाई स्पीड डाटा मिलेगा।जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर 2000 मिनट की फ्री वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इसके बाद जियो से दूसरे नेटवर्क पर 124 मिनट के लिए 10 रुपये, 249 मिनट के लिए 20 रुपये, 656 मिनट के लिए 50 रुपये और 1,362 मिनट के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।इस प्लान में जियो सूट एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Reliance Jio: 599 रुपये प्लान
कुल 168 GB का डाटा मिलेगा।जियो से दूसरे नेटवर्क पर 2000 मिनट फ्री वायस कॉलिंग मिलेगी। इसके बाद जियो से दूसरे नेटवर्क पर 124 मिनट के लिए 10 रुपये, 249 मिनट के लिए 20 रुपये, 656 मिनट के लिए 50 रुपये और 1,362 मिनट के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।इस प्लान में जियो सूट एप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
Reliance Jio: 2399 रुपये प्लान
कुल 730 GB का हाई स्पीड डाटा मिलेगा।जियो से दूसरे नेटवर्क पर 12,000 मिनट की फ्री वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इसके बाद जियो से दूसरे नेटवर्क पर 124 मिनट के लिए 10 रुपये, 249 मिनट के लिए 20 रुपये, 656 मिनट के लिए 50 रुपये और 1,362 मिनट के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।इसमें जियो सूट एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
Reliance Jio: 2599 रुपये प्लान
कुल 740 GB का हाई स्पीड डाटा मिलेगा।जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर ग्राहकों को 12,000 मिनट का फ्री वॉयस कॉल करने को मिलेगा। इसके बाद जियो से दूसरे नेटवर्क पर 124 मिनट के लिए 10 रुपये, 249 मिनट के लिए 20 रुपये, 656 मिनट के लिए 50 रुपये और 1,362 मिनट के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।इस प्लान में जियो सूट एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
इन पांच प्रीपेड प्लान्स में ग्राहकों को रोज 2GB हाई स्पीड 4G डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस करने को मिलेंगे। इन प्लान्स में जियो से जियो फ्री अनलिमिटेड कॉल करने को मिलेगा।
- OnePlus Clover होगा कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, Geekbench पर हुआ स्पॉट, जानें खासियतें
- Samsung Galaxy S20 Fan Edition के फीचर्स हुए लीक, 5G मॉडल के साथ इस महीने हो सकता है लॉन्च
- Vodafone Idea के इन 3 प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलेगा 2GB डाटा, किसी भी नेटवर्क पर कर सकेंगे फ्री कॉल
- Google Chrome में पासवर्ड सेव करना पड़ सकता है भारी, हैक हो सकते हैं आपके अकाउंट, इस तरह करें डिलीट