PUBG और Call of Duty गेम पर भारत में क्यों नहीं लगा बैन? यहां है जवाब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Jul 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Why PUBG Mobile and Call of Duty Mobile not banned in India, details here
PUBG और Call of Duty - फोटो : amarujala

    इस सप्ताह की शुरुआत में भारत सरकार ने 59 चाइनीज मोबाइल एप्स पर एक साथ प्रतिबंध लगा दिया जिसमें टिकटॉक से लेकर कैमस्कैनर जैसे बड़े एप शामिल हैं। इन 59 एप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद सोशल मीडिया पर एक सवाल खूब पूछा गया कि आखिर पबजी मोबाइल और कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब...

    PUBG
    PUBG - फोटो : PUBG

    पबजी मोबाइल और कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम को लेकर लोगों का सवाल है कि चीन की टैनसेंट गेम्स नाम की कंपनी इन दोनों गेम को ऑपरेट करती है तो फिर इन दोनों गेम्स पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा। इस सवाल का सीधा जवाब यह है कि ये दोनों एप 100 फीसदी चाइनीज नहीं हैं। आइए थोड़ा विस्तार से जानते हैं....

    PUBG LITE
    PUBG LITE - फोटो : PUBG

    PUBG मोबाइल को पबजी कॉरपोरेशन ने तैयार किया है जो कि Bluehole की सब्सिडियरी कंपनी है। ब्लूहोल दक्षिण कोरिया की एक कंपनी है। पबजी के शुरुआती दौर पर चीन के टैनसेंट गेम्स ने पबजी से एक साझेदारी की जिसके तहत वह चीन में पबजी का संचालन करता है। मतलब टैनसेंट गेम चीन में पबजी मोबाइल का डिस्ट्रीब्यूटर है। चीन में पबजी को लेकर टैनसेंट गेम्स की सफलता के बाद पबजी कॉरपोरेशन ने भारत का ठेका भी टैनसेंट को ही दे दिया।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें