क्या प्रतिबंध लगने के बाद चाइनीज एप्स के लाइट वर्जन भारत में एक्टिव हैं?

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 03 Jul 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
may china spy through light version of Chinese apps that are banned by indian government
Chinese apps lite version - फोटो : amar ujala

    भारत सरकार ने बीते सोमवार को 59 चीनी मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया था। इनमें टिक-टॉक, हेलो और यूसी ब्राउजर जैसे एप शामिल हैं। हालांकि, गूगल प्ले-स्टोर पर अब भी बैन किए गए चीनी एप के लाइट वर्जन मौजूद हैं, जिनको लाखों यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। साथ ही इन लाइट वर्जन का इस्तेमाल अभी भी किया जा रहा है। ऐसे में मुमकिन है कि चीन इन लाइट वर्जन के जरिए भारतीय यूजर्स का डाटा चोरी कर सकता है। तो आज हम आपको उन चीनी एप के लाइट वर्जन के बारे में बताएंगे, जो आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए इन एप पर डालते हैं एक नजर...

    BIGO LIVE Lite 
    BIGO LIVE Lite  - फोटो : PLAY STORE

    BIGO LIVE Lite

    सरकार ने बीगो लाइव एप समेत 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, इस एप का लाइट वर्जन बीगो लाइव लाइट अब भी गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप को 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। यूजर्स को इस एप में लाइव स्ट्रीम करने और देखने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स इस एप के जरिए अपने दोस्तों को वर्चुअल गिफ्ट भेज सकते हैं।

    HAGO Lite
    HAGO Lite - फोटो : PLAY STORE

    HAGO Lite

    हागो लाइट बैन हुए हागो एप का लाइट वर्जन है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर पर पांच लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इस वर्जन में कई सारे गेम का सपोर्ट दिया गया है, जिसमें लूडो जैसे गेम शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें लाइव वॉयस चैट करने की सुविधा दी गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें