WhatsApp Update: व्हाट्सएप में आएगा गजब का फीचर, ग्रुप में बढ़ जाएगी कम्युनिटी एडमिन्स की पावर

लोकप्रिय चैटिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप लगातार यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है। बीते कुछ महीनों में व्हाट्सएप ने कमाल के फीचर्स यूजर्स को दिए हैं, जिनकी वजह से प्लेटफॉर्म पर चैटिंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर हुआ है। इसमें मेटा एआई फीचर हो या फिर फेवरेट मेंबर को लिस्ट में सबसे ऊपर रखना। ऐसे में मशहूर चैटिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही एक धांसू फीचर को रोलआउट कर सकता है। नए फीचर के आने से व्हाट्सएप पर ग्रुप चैट्स में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

व्हाट्सएप के आने वाले फीचर्स पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo ने रिपोर्ट में बताया है कि व्हाट्सएप कम्युनिटी ग्रुप चैट्स में एडमिन को पहले से ज्यादा पावर मिल सकती है। WABetaInfo के दावे के मुताबिक, व्हाट्सएप कम्युनिटी ग्रुप चैट्स में एडमिन पहले से ज्यादा नियंत्रण रख पाएंगे। साथ ही कंपनी ने इस सुविधा को कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर यूजर्स के लिए रोलआउट भी कर दिया है।

WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि नए फीचर के जरिए ग्रुप चैट के एडमिन्स को कुछ खास चैट्स की विजिबिलिटी का एक्सेस दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ खास चैट्स को केवल निमंत्रण द्वारा बुलाए गए सदस्य ही देख और उस चैट से जुड़ सकेंगे।